श्री गौर राधा वल्लभ फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है, जो जरूरतमंदों की सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। यह प्रभावी और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करती है।
(बॉडी रीडिंग)
बॉडी रीडिंग के माध्यम से हम शरीर की संरचना का गहन अध्ययन कर अंतर्निहित समस्याओं की पहचान करते हैं। सही विश्लेषण और मार्गदर्शन से हम उनका प्रभावी समाधान प्रदान करते हैं, और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
लोगों को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाना।
एक मजबूत समाज तभी संभव है जब हर व्यक्ति आत्मनिर्भर और शक्तिशाली हो। हमारा प्रयास है कि शिक्षा, कौशल विकास और जागरूकता के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों और संभावनाओं से परिचित कराया जाएँ।
स्वस्थ जीवन, सबका अधिकार।
संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित कराती है, जिसमें योग्य डॉक्टरों द्वारा जांच, प्राथमिक उपचार, आवश्यक परामर्श एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की जाती है।
दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
मानव संरचना के अध्ययन से अवचेतन भावनाओं को समझकर सही मार्गदर्शन व आंतरिक शांति प्रदान करना।
शरीर की भाषा और संकेतों से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान देना।
देशभर में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और मानव संरचना के अध्ययन (बॉडी रीडिंग) की महत्ता समझाना।
नई तकनीकों का विकास, जिससे संस्था की सेवाएँ और अधिक प्रभावी बन सकें। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्था का विस्तार, ताकि यह सेवा विश्वभर के लोगों तक पहुँच सके।
आपका सहयोग हमारे इस मिशन को और मजबूत बना सकता है, जिससे हम अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुँचा सकें।
श्री गौर राधा वल्लभ फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है, जो लोगों की सहायता के लिए एक विशिष्ट और प्रभावी दृष्टिकोण अपनाती हैं।
श्री गौर राधा वल्लभ फाउंडेशन एक समर्पित समाजसेवी संगठन है, जो निःस्वार्थ सेवा और समाज कल्याण के उद्देश्य से कार्य करता है। यह संस्था लोगों की व्यक्तिगत, मानसिक, वित्तीय और भावनात्मक समस्याओं को समझकर उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करती है।
हमारा उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना, जागरूकता फैलाना और समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सा परामर्श, दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रम और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।
अनेक सफल पहल और बदले हुए जीवन के साथ, हम समुदायों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
महिलाओं को सिलाई, बुनाई, कढ़ाई आदि के माध्यम से स्वावलंबी बनाना।
गरीब बच्चों को शिक्षित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना।
रोज़गारमुखी कार्यशालाओं का आयोजन एवं लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देना।